0
हिन्दी में मिला रोचक ब्लौग
उत्तर भारत में पले बढे होने के बाद बंगलोर आने के बाद कुछ चीजों का अन्तर तो पता चलता है , उनके बारे में मैं कभी विस्तार से लिखु़ंगा लेकिन अभी आपको दो चीजौं के बारे मे़ बाताउँगा – पहला है – मॉनसून के रुप में अन्तर – यहाँ बारिश कही कम होती है । कभी कभी वो तीन – चार दिनों की लगातार झमाझम बारिश में मा़ँ के मना करने के बाद भी भींगने का मन करता है लेकिन दो बूँदो की बारिश में वो बात नहीं । मैं बारिश तो यहाँ ला नही सकता लेकिन दूसरी कमी कि यहाँ हिनदी साहित्य पढने के लिये नही मिलता कि कमी कुछ हद तक पूरी हुई । एक मित्र ने फोन पर बात करते समय ‘कस्बा’ नाम के ब्लौग का जिक्र किया । ब्लौग में लिखी हुई चीजें काफी अवशोषक व दिलचस्प लगी ।इसके अलावा रोचक लिंक भी दी गई हैं ।
—
Link for image(creative commons lic) – flickr





